BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेड़ के नीचे खड़े थे दो किशोर, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार दोपहर को अचानक बदले मौसम ने शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश के बीच रतनपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने दो परिवारों को गमगीन कर दिया। आम के पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े दो किशोर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 16 वर्षीय योगेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय कुलदीप साहू घायल है और उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश यादव रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह गांव का निवासी था। वहीं घायल कुलदीप साहू बेलपान हरदी का रहने वाला है, जो गर्मी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर घूमने आया था। घटना के समय दोनों बच्चे बारिश से बचने आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों झुलस गए। घटना के बाद कुलदीप को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। योगेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दौरान शहर में तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ गिरने और बिजली तार टूटने की खबरें भी सामने आई हैं। बिलासपुर शहर के तारबाहर क्षेत्र में एक बड़ा होर्डिंग बीच सड़क पर गिर गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी-बारिश के चलते शहर और आसपास के इलाकों में बीते तीन घंटों से बिजली आपूर्ति भी ठप है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!