युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी सीपत पुलिस की गिरफ्त में


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया हैं। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी देवनंदन केंवट पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है, अब पीड़िता को शादी करने से इंकार कर दिया है, पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं विशेष किशोर पुलिस ईकाई बिलासपुर सीडी लहरे के मार्ग दर्शन में टीम बनाकर आरोपी का पतासाजी कर दबिश देकर आरोपी देवनंदन केवट पिता माधव केंवट उम्र 25 साल निवासी लगरा थाना सीपत जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से आज आरोपी को धारा 376 (2) (n) भादवि के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस में इनकी रही विशेष भूमिका:-
इस कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, स.उ.नि.शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक बी.केरकेट्टा, आरक्षक मुकेश यादव की विशेष भूमिका रही।

