Raftaar News Cg

छात्राएं शिक्षा से वंचित न हो सरकार की योजनाओं का ले लाभ: अंचल

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा में मंगलवार को सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा नवमी के 52 बालिकाओं को सायकिल प्रदान किया गया। छात्राओं को सायकल मिलते ही उनके चेहरों पर मुस्कान दिखी। कार्यक्रम के दौरान सीपत तहसील के तहसीलदार श्रीमती माया अंचल ने छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा कि शिक्षा से कोई भी छात्राएं वंचित न हो और आप सभी मेहनत करे और अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करें, सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, जो आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगी। निः शुल्क सरस्वती सायकल योजना वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश चंद्राकर, अध्यक्ष शाला विकास समिति पीताम्बर सिदार, पप्पू साहू, दुर्गा तिवारी, विजय गुप्ता, अशोक सूर्यवंशी, मनोहर पात्रे, रामेश्वर साहू, अर्जुन शर्मा, हरिश्चन्द्र श्रीवास, शांति पॉल पटेल, उमेश कश्यप, शाला के प्राचार्य डॉ.सुजय कुमार शरण, वासुदेव नारायण देवांगन, विनय कश्यप, श्रीमती अंजू चौहान, नरेन्द्र कुमार कर्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन हर प्रसाद भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल की समस्त शिक्षक- शिक्षिका व बालिका उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...