ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिरकोना में बिना नोटिस तोड़फोड़ से बिफरे ग्रामीण, कलेक्ट्रेट पहुंचकर फूटा गुस्सा..25-30 साल से रह रहे लोग हुए बेघर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम की बगैर नोटिस तोड़फोड़ कार्रवाई ने बिरकोना वार्ड-64 के ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया है। 6 अप्रैल को जोन 8 की टीम अचानक पहुंची और घर गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। बिना किसी चेतावनी के हुई इस कार्रवाई में एक परिवार का मकान पूरी तरह ढह गया, जबकि बाकी लोगों को महज तीन दिन में घर खाली करने का फरमान सुना दिया गया। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार परिजनों के साथ बेघर होने की कगार पर पहुंचे ग्रामीण अब इंसाफ की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि वे पिछले 25 से 30 वर्षों से बिरकोना में रह रहे हैं। पूर्णिमा मरावी, हजारीलाल सूर्यवंशी और नीरज सोनी समेत कई लोगों ने बताया कि उनके पास न कोई दूसरी जमीन है, न ही नया घर बनाने के लिए पैसा। यह जगह उनके लिए सिर्फ घर नहीं, बल्कि जन्मभूमि है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी जाती, तब तक उनके घरों को न गिराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है और यह रवैया पूरी तरह अमानवीय है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...