ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधविश्वास और लालच का भयानक खेल: किसान के घर में डकैती, पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार..2 बजे घर में घुसे नकाबपोश, तलवार से हमला कर लूटे जेवर, CCTV से खुला राज, 10 टीमें बनीं, SP ने दिया 10 हजार का इनाम..खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 27-28 मार्च की रात ग्राम केवराडीह में किसान राधेलाल भारद्वाज के घर डकैतों ने धावा बोला था। इस सनसनीखेज मामले में SP ऑफिस में पदस्थ आरक्षक और एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी समेत 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 3 अब भी फरार हैं। राधेलाल भारद्वाज के मुताबिक रात करीब 2:05 बजे सात नकाबपोश हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने राधेलाल और उनकी पत्नी को बंधक बनाया और सोने-चांदी के गहने व नकदी लूट ली। हमलावरों ने तलवार से वार कर राधेलाल को घायल भी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर डकैत पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। डकैती की वजह अंधविश्वास और लालच निकला! मुख्य आरोपी देवराज डहरिया को अफवाह थी कि घर में 40 करोड़ रुपये नकद और 16 किलो सोना छिपा है। उसने अपने साथियों से कहा कि झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं से यह धन हासिल किया जा सकता है। इसी अंधविश्वास के चलते गिरोह ने डकैती की योजना बनाई।

CCTV से खुला राज, 10 टीमें बनीं…….

IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 10 विशेष टीमें गठित की गईं। क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच हुई। CCTV फुटेज और टेक्निकल एनालिसिस से आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र पाठक ने पुलिस के सामने सारा भेद खोल दिया। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें SP ऑफिस का आरक्षक और एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. देवराज डहरिया (मुख्य साजिशकर्ता)

02. ईश्वर रामटेके (रिटायर्ड पुलिसकर्मी)

03. सप्तऋषि राज

04. अलख निरंजन रजक

05. जितेंद्र पाठक

06. तिलक वर्मा

07. किशन वर्मा

08. रूपेश साहू

09. पिंकू राजपूत

10. सूरज सेन

11. छत्रपाल उर्फ राजू

12. गज्जू चंद्रवंशी

13. प्रकाश मिश्रा

14. साहिल खान

15. सोना बारमते उर्फ सोनू

डकैती में इस्तेमाल हथियार-वाहन बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी………

पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, 15 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त किए। कुल बरामदगी 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर SSP ने जांच टीम को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया। फरार तीन आरोपियों की तालाश जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...