BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

मस्तूरी: जिला पंचायत चुनाव के क्षेत्र क्रमांक 11 के प्रबल दावेदार करण मधुकर ने चुनाव से किया किनारा, मां की तबीयत बिगड़ने पर लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर……..

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से मजबूत दावेदारी पेश करने वाले करण मधुकर ने चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फैसला लिया है। उनकी माता जी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से गंभीर बना हुआ है, जिसके चलते उन्होंने राजनीति से ज्यादा अपनी मां की देखभाल को प्राथमिकता दी है। करण मधुकर लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और इस बार महिला आरक्षण के कारण उन्होंने अपनी माता जी को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण अब वे चुनाव से पूरी तरह हट गए हैं। करण मधुकर ने कहा, “समय से बड़ा बलवान कोई नहीं। मेरे लिए मेरा क्षेत्र भी मेरी मां के समान है, और मैं बिना किसी पद के जनता की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से उनकी माता जी जल्द स्वस्थ होंगी। मधुकर का यह निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...