BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बस के ड्राइवर ने फ्रूटी पिलाकर महिला को किया बेहोश, फिर किया बलात्कार, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर घटित हुई। आरोप है कि बस के ड्राइवर ने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर फ्रूटी पिलाई और फिर उसके साथ बलात्कर किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की निवासी है। घरेलू विवाद के कारण वह बुधवार को अपने घर से निकल गई और बस स्टैंड के पास रहने लगी। इस दौरान बस ड्राइवर सोनी लाल झरिया की नजर महिला पर पड़ी। उसने महिला की मदद करने के बहाने से बातचीत शुरू की और महिला ने अपनी समस्याओं का उल्लेख किया। ड्राइवर ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसे नाश्ता और खाना भी दिया। शुक्रवार की रात आरोपी ने महिला को बस के अंदर बातचीत के बहाने बुलाया और वहां उसे फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने बस के अंदर उसका बलात्कार किया। जब महिला को होश आया, तो उसने आसपास मौजूद लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि घटना में केवल एक आरोपी शामिल था। आरोपी सोनी लाल झरिया मूलतः जबलपुर, मध्यप्रदेश का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से रायपुर में बस ड्राइवरी का काम कर रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं, जिनमें बस की सीट पर आरोपी की शर्ट और हेयर सैंपल शामिल हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थ के खाली पैकेट भी मिले हैं। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!