BilaspurCg bordChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News Cg

MASTURI: हाई स्कूल में प्रिंसिपल की मनमानी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, छात्रों ने लगाया कई गंभीर आरोप, विडियो देख पढिए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरारी हाई स्कूल में प्राचार्या की मनमानी के चलते छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ा है। यहां 93 छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है, और पालक भी आक्रोशित हैं। छात्रों ने सामूहिक रूप से शिकायत की है कि प्राचार्या नियमित रूप से स्कूल नहीं आती हैं। उनका कहना है कि प्राचार्या महीने में केवल चार-पांच दिन ही स्कूल आती हैं, जिससे पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। पानी की व्यवस्था की कमी के कारण छात्रों को शौचालयों का उपयोग करने में परेशानी हो रही है।

उन्हें बाहर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है और शौचालय की साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि शाला प्रवेश के समय निर्धारित शुल्क से ज्यादा फीस वसूली गई। कक्षा दसवीं के छात्रों से 1360 रूपये और कक्षा नौवीं के छात्रों से 900 रूपये लिया गया है। आरोप है कि यह अतिरिक्त शुल्क स्कूल में चपरासी रखने और स्कूल की दशा सुधारने के नाम पर लिया गया है। छात्रों का कहना है कि शासकीय हाई स्कूल में इतनी अधिक फीस का कोई औचित्य नहीं है और वे इस मुद्दे पर बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत करेंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भरारी हाई स्कूल के प्राचार्या ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वे संकुल प्रभारी भी हैं, जिससे ऑफिस के काम में व्यस्त रहते हैं और समय पर स्कूल नहीं आ पाते। शौचालयों की साफ-सफाई के बारे में उनका कहना है, कि स्कूल में स्वीपर और क्लर्क की कमी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....