BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

निजी दुकान से जब्त किया गया राशन, 52 बोरी चावल की बंटाई पर हुआ एफआईआर…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर और एसडीएम बिलासपुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विवेक राइस ट्रेडिंग संजय तरण पुष्कर के सामने नेहरू नगर में छापा मारा। पीडीएस के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी में मिलने वाले 13 क्विंटल (52 बोरी) फोर्टिफाइड मोटे चावल की खरीद-फरोख्त की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकान के प्रोप्राइटर द्वारा चावल की खरीद-फरोख्त के संबंध में कोई बिल प्रस्तुत नहीं किया गया। इस वजह से संबंधित चावल को जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की कि वे उक्त दुकान से पीडीएस योजना के अंतर्गत प्राप्त मोटा चावल बेच रहे थे। दुकान के प्रोप्राइटर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से राशन बेचने वाले व्यक्तियों के राशन कार्ड भी निरस्त किए जाएंगे। इस कार्रवाई में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार सिद्धि गबेल, खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप शामिल थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...