BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विश्व योग दिवस पर अनुराग विद्या मंदिर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश: कृष्ण कुमार कौशिक के नेतृत्व में आयोजित योग शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चकरभाठा स्थित अनुराग विद्या मंदिर स्कूल में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे शुरू हुए योग शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नन्हे बच्चों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ योगासन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा, “योग अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं।” कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक होता है। योग शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। यह शिविर स्वास्थ्य संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य देन के महत्व को प्रभावी ढंग से स्थापित करने में सफल रहा। इस अवसर पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस मंजुला कौशिक, नगर पालिका बोदरी के सभापति विजय वर्मा, सभापति प्रतिनिधि आशीष खत्री, पार्षद विष्णु साहू, नवनीत कौशिक, भुनेश्वर कौशिक, राजमुकर यादव, विनोद चावला, लव श्रीवास, रामेश्वर ध्रुव, बनवारी सन्नाट सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!