ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑपरेशन ‘आघात’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 52 किलो गांजा मामले की मुख्य सप्लायर महिला ओडिशा से गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 52 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले की मुख्य सप्लायर महिला को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अप्रैल माह में गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने ओडिशा के कंधमाल जिले में दबिश देकर महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चौकी खरसिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिया की पहचान सुभद्रा उर्फ मामी मलिक (41 वर्ष), पति बिरसा दिगल, निवासी ग्राम लादापतर थाना फिरंगिया, जिला कंधमाल (ओडिशा) एवं वर्तमान निवासी नेडीपोड़ा, थाना गोच्छापाड़ा, जिला कंधमाल के रूप में हुई है।

अप्रैल में पकड़े गए थे 52 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर………

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ओडिशा से कुछ युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और साइबर टीम को सतर्क किया था। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बड़े बैग लेकर घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और साइबर टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान दिनेश कुमार बेहरा (22), शिवा बेहरा (21) और देवी प्रसाद कंहर (19), सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 16.1 किलोग्राम, 20.4 किलोग्राम और 15.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल 52 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई थी।

मेमोरेंडम से खुला सप्लायर का राज……

गिरफ्तार तस्करों से अलग-अलग पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद गांजा उन्हें संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला मामी मलिक ने उपलब्ध कराया था। आरोपियों को यह खेप मध्यप्रदेश के बीना तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की, जिसमें नंबर सुभद्रा दिगल उर्फ मामी मलिक के नाम पर पंजीकृत पाया गया।

ओडिशा में दबिश देकर की गिरफ्तारी…….

सुराग मिलने के बाद चौकी खरसिया पुलिस ने आवश्यक अनुमति लेकर ओडिशा के कंधमाल जिले के थाना गोच्छापाड़ा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपिया सुभद्रा उर्फ मामी मलिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपिया ने बताया कि उसने ही संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराया था और मध्यप्रदेश तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो वी-60 टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पूरे नेटवर्क तक पहुंच रही पुलिस…….

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत केवल गांजा लेकर परिवहन करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और रिसीवर सहित पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचकर एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

एसएसपी का सख्त संदेश……..

“ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के हर मामले की गहराई से जांच कर पूरे नेटवर्क तक पहुंच रही है। केवल वाहक ही नहीं, बल्कि सप्लायर, आर्थिक लाभ लेने वाले और पूरे तस्करी तंत्र से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ जिले को नशे के कारोबारियों का सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक धनंजय कश्यप, गोविंद बनर्जी, महिला आरक्षक प्रियंका मिंज और श्यामा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!