BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डायल-112 के जवान पर जानलेवा हमला: लाठी मारकर फोड़ा सिर; कुदुदण्ड में हत्या के प्रयास की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम, चाकू छीनने से भड़का आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डायल-112 के एक पुलिस जवान पर लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव की ड्यूटी डायल-112 वाहन में लगी हुई थी। 17 जून 2026 की रात करीब 12:58 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुदुदण्ड स्थित सूर्यवंशी मोहल्ले में हत्या के प्रयास से जुड़ी घटना हुई है। सूचना मिलते ही आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव, चालक शंभू बैस के साथ मौके के लिए रवाना हुए। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर आरोपी सागर सूर्यवंशी अपने घर से हाथ में बड़ा चाकू लेकर बाहर निकला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी और आरोपी के हाथ से चाकू छीन लिया। चाकू छीने जाने से आरोपी भड़क उठा और पुलिस जवान के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव के सिर के बाईं ओर गंभीर चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद डायल-112 के चालक शंभू बैस घायल आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सागर सूर्यवंशी पिता सत्यप्रकाश, निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, कुदुदण्ड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132 और 221 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!