BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश: बल्दियापारा चोरभट्ठीकला के तेली तालाब में मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठीकला स्थित तेली तालाब में बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चोरभट्ठीकला के सरपंच शिवदयाल यादव ने थाना सकरी में सूचना दी कि बल्दियापारा स्थित तेली तालाब के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर गुलाबी और काले रंग की चेकदार शर्ट थी। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है, आत्महत्या है अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!