BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चेतना अभियान के तहत तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में भेजी गई जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “चेतना” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाइयों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम परसाकांपा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुखमणी बाई राजपूत (27 वर्ष), पति अनिल राजपूत, निवासी परसाकांपा, थाना तखतपुर के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब 3,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिता देवी, प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत तथा आरक्षक आशीष वस्त्राकर, खेमंत पाल, कलेवश्वर यादव और प्रदेश पाली का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...