BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिजली कर्मी की संदिग्ध मौत…शव मिलने से सनसनी: करंट से गई जान या रची गई हत्या की साजिश? शरीर पर चोट के निशानों ने बढ़ाया रहस्य, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली संबंधी कार्य करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक का शव खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक बाहरी क्षेत्र का निवासी था और बिजली संबंधी कार्य के सिलसिले में सकर्रा आया हुआ था। रविवार को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सामान्य नहीं लग रहा है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि शरीर पर मिले चोट के निशानों ने घटना को रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता...