BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा नेताओं की लंबी कतार..बिलासपुर की प्रथम नागरिक रहीं दूसरी पंक्ति में..चर्चा तेज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नाबालिगों से दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए कानून में फांसी तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है और अपराधियों के खिलाफ कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा। हालांकि सम्मेलन के दौरान एक और मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा। महिला केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बिलासपुर की प्रथम नागरिक एवं महापौर पूजा विधानी को मंच पर स्थान नहीं मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे। जहां मंच की पहली पंक्ति में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया, वहीं महापौर पूजा विधानी दूसरी पंक्ति में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठी नजर आईं। शहर के राजनीतिक हलकों में यह चर्चा रही कि जब कार्यक्रम का नेतृत्व एक महिला केंद्रीय मंत्री कर रही थीं, तब नगर निगम की निर्वाचित महिला महापौर और शहर की प्रथम नागरिक को मंच पर उचित स्थान क्यों नहीं दिया गया। इसे लेकर कार्यक्रम के बाद कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न विशिष्टजनों से मुलाकात की। वे आगामी दो दिनों तक बेलतरा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...