BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुशासन तिहार में कांग्रेस का हल्ला बोल: मंच के बाहर गूंजी जनता की समस्याएं..’टंकियां बनीं, पानी नहीं पहुंचा’, बेलतरा में कांग्रेस ने खोली विकास दावों की पोल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगोई में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विकास और सुशासन संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पहुंचे तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार जहां सुशासन और विकास के दावे कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, खाद-बीज की कमी, जर्जर सड़कें, लगातार बिजली कटौती और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन आज भी अधिकांश घरों तक नियमित रूप से पेयजल नहीं पहुंच रहा है। किसानों ने खेती के सीजन में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की, जबकि ग्रामीणों ने लो-वोल्टेज की समस्या, खराब ट्रांसफार्मरों के समय पर सुधार और गांवों की बदहाल सड़कों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और आवश्यक स्टाफ की कमी, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी शामिल की गई। कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने कहा कि जनता सरकार से कोई उपकार नहीं मांग रही, बल्कि अपने बुनियादी अधिकारों की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस और जनता मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। सुशासन तिहार के मंच पर जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही थी, वहीं कार्यक्रम स्थल के बाहर जनता की समस्याओं को लेकर उठी आवाजें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए कई सवाल छोड़ गईं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...