ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्या…निर्दलीय पार्षद समेत 3 गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र से लापता युवक की हत्या के मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफनाने का आरोप है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नकटी निवासी भुवनेश्वर यादव 22 मई 2026 की शाम से लापता था। उसकी गुमशुदगी मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई थी। भुवनेश्वर मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मंदिर हसौद स्थित शराब भट्ठी के पास भुवनेश्वर कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पानी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भुवनेश्वर और निर्दलीय पार्षद नोहर रात्रे के बीच गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसके बाद नोहर रात्रे ने अपने साथियों अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाया और महासमुंद स्थित महानदी किनारे ले गए। वहां तीनों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। हाथ-मुक्कों से की गई पिटाई में भुवनेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नांदगांव निवासी अपने एक रिश्तेदार की मदद से शव को ठिकाने लगाया। उन्होंने महानदी किनारे एक टापूनुमा स्थान पर गड्ढा खोदकर शव को रेत में दफना दिया था। मामले की सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस महासमुंद पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटनास्थल महासमुंद थाना क्षेत्र में पाए जाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर बीएनएस की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...