ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या…बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर भी हमला, आरोपी ओडिशा भागने से पहले गिरफ्तार!

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) देवभोग थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नाश्ते के पैसों के विवाद में एक मितानिन की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान छबनीता यादव (45) निवासी दीवानमुड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति और दो बेटों के साथ परिवार के होटल व्यवसाय में हाथ बंटाती थी। बुधवार सुबह आरोपी देवीसिंह (35) होटल में नाश्ता करने पहुंचा था। नाश्ते के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर उसका छबनीता यादव से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी पैसे देकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी ब्लेड लेकर दोबारा होटल पहुंचा और काम में व्यस्त छबनीता यादव पर अचानक हमला कर दिया। उसने महिला की गर्दन पकड़कर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतका के बेटे हेमंत यादव (21) की गर्दन पर भी ब्लेड से हमला किया गया, जबकि पिता पुरित राम के पेट में चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल परिजनों ने खून से लथपथ हालत में छबनीता यादव को देवभोग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रकाश साहू ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी देवीसिंह को ओडिशा भागने से पहले पकड़ लिया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...