ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार भारी वाहन बना काल; बिर्रा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) बिर्रा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह बिर्रा चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लक्ष्मण कुम्भज (55 वर्ष), निवासी ग्राम कुकदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कुम्भज किसी निजी कार्य से बिर्रा आए हुए थे। इसी दौरान बिर्रा चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिर्रा मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि भारी वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...