ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी झरिया (बढ़ई पारा) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे मृतक सदानंद नाग (45) और उसके बेटे विजय कुमार नाग (26) के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपी विजय ने पास में रखी लकड़ी की फाड़ी से अपने पिता के सिर और माथे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट बताया गया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी आरोपी के कब्जे से जब्त कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 18 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...