BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के शासकीय ITI हॉस्टल में बड़ा हादसा टला; गैस में आग से मचा हड़कंप..सुरक्षा पर सवाल, छात्रों की जान जोखिम में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी स्थित ITI में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल परिसर में अचानक गैस में आग लग गई। घटना के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से हॉस्टल में रहने वाले छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर कपड़ों से आग बुझाते नजर आए। घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि जिस संस्थान में बच्चों को रहने और पढ़ने भेजा जाता है, वहां बुनियादी सुरक्षा इंतजामों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसी शासकीय आईटीआई में कुछ दिन पूर्व शिक्षकों के न्यू ईयर पार्टी मनाने का मामला भी चर्चा में रहा था। वहीं यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी देकर डराने का प्रयास किया जाता है। फिलहाल इस घटना के बाद प्रशासन की जवाबदेही और संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...