ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नेचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया, 8 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोने की चेन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डीसीपी (क्राइम एंड साइबर) के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 7 महिलाओं और 1 पुरुष सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लग्जरी वाहन में सवार होकर देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाकर उनके गले से सोने की चेन पार कर देते थे। बताया गया है कि आरोपियों ने रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों—सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डी.डी. नगर—में करीब एक दर्जन चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा गिरोह के सदस्य गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों पर भी वारदात कर चुके हैं। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा ने थाना डी.डी. नगर में अपनी माता की चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध महिलाओं की पहचान की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस टीम ने भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध इनोवा वाहन को पकड़ा, जिसमें सभी आरोपी सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक कटर, चार मोबाइल फोन और एक इनोवा कार (क्रमांक एमपी/09/बीपी/1064) बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और चोरी की गई चेन बेचकर प्राप्त रकम से ही लग्जरी वाहन खरीदा गया था। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...