ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; 9 लाख से अधिक नकदी जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपये से अधिक नकदी सहित कुल करीब 13 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों राजा साहू और अभय साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ऑनलाइन बैटिंग साइट के मास्टर आईडी के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे और मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के संपर्क में रहकर यह अवैध कारोबार चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे के साथ-साथ सट्टा पट्टी के माध्यम से भी दांव लगवा रहे थे और आईडी बेचकर कमीशन के रूप में अवैध कमाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी मंजीत सिंह थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट सहित लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध सट्टा और ऑनलाइन जुआ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...