ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर हत्या; पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में पिता ने ली मासूम की जान..आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिता ने अपने 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। पिता शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था। 2 बेटियों को लेकर पत्नी मायके चली गई थी। बेटा पिता के पास था। गुस्से में शुक्रवार की शाम आरोपी बेटे को अपने साथ ले गया। कुछ घंटों बाद वह बेटे आयुष का मृत शरीर लेकर वापस भिलौनी पहुंचा। उसने बताया कि नशे के कारण वह बेटे के साथ साइकिल समेत नहर में गिर गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी रेशम यादव की शादी साल 2018 में हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी 2 बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर मार डाला। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार रेशम यादव और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसी से तंग आकर वह अपने 2 बच्चों के साथ मायके भिलौनी में रहने लगी थी। रेशम यादव इस बात से नाराज था और पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले नशे में होने और साइकिल नहर में गिरने से आयुष की मौत होने की बात कही। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर रेशम यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था। उसने आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और फिर शव को ससुराल भिलौनी ले आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...