BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में UGC बिल के समर्थन में सर्व समाज की हुंकार; अंबेडकर चौक से सामाजिक न्याय के पक्ष में निकली विशाल रैली!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) शहर में शनिवार को सामाजिक न्याय के समर्थन में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। एससी-एसटी-ओबीसी-माइनॉरिटी महासंघ और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर चौक में विशाल सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा लाए गए University Grants Commission (UGC) बिल के समर्थन में आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि UGC कानून सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने और संविधान की मूल भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभा के पश्चात रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC कानून को यथावत बनाए रखने की मांग की गई। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्याममूरत कौशिक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह कानून सामाजिक भेदभाव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए लाया गया है और इससे वंचित वर्गों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जा रहा है। वहीं सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष परस्ते ने कहा कि यह कानून संविधान की गरिमा और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी अपील की कि इस कानून को बरकरार रखा जाए, ताकि आरक्षण और प्रतिनिधित्व से जुड़े अधिकार सुरक्षित रह सकें। सभा के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। रैली के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि बिलासपुर का सर्व समाज सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय...