BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; पूजा करने के दौरान दिए से भड़की आग..महिला झुलसी, हालत नाजुक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें पूजा कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के अनुसार ग्राम पंचायत खाड़ा निवासी अहिल्याबाई सिदार पति धर्मेंद्र सिदार उम्र 35 वर्ष दोपहर करीब 2 बजे स्नान के बाद घर में पूजा-अर्चना कर रही थीं। इसी दौरान पूजा में जलाए गए दीये की लौ अचानक तेज हो गई और पास रखे ज्वलनशील सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं और महिला उसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी अहिल्याबाई को तत्काल अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...