BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना पुलिस ने इलाके में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार लोहे के चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बिरकोना रोड और तुर्काडीह पुल के पास दो युवक चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। गवाहों के सामने दोनों से धारदार चाकू जब्त किए गए। वैध दस्तावेज नहीं होने पर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया। किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

ये गिरफ्तार आरोपी….

  • दिलेश सूर्यवंशी (24), निवासी पंडरीपार, ग्राम घुटकु
  • अनुराग यादव (19), निवासी साईं मंदिर, पानी टंकी के पास, बड़ी कोनी
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...