BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में जेल और पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर..हत्या का कैदी जहर खाकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय जेल प्रबंधन और पुलिस की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि यह वही कैदी है जो कुछ महीने पहले अंबिकापुर जेल से फरार हुआ था और हाल ही में बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कैदी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला अंबिकापुर केंद्रीय जेल से जुड़ा हुआ है। मस्तूरी क्षेत्र निवासी मुकेश कांत, जो 2013 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था, इसी साल फरवरी में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लंबे समय तक फरारी के बाद मंगलवार को उसने बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर के दौरान मुकेश ने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा, जिसमें उसने अंबिकापुर जेल प्रशासन पर वसूली और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

थाने से जेल, फिर वापस थाने..बिना निगरानी छोड़ा गया कैदी……..

कलेक्टर ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कैदी को थाने ले जाकर पूछताछ की और देर रात केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जेल प्रशासन ने उसे वापस सिविल लाइन थाने लौटा दिया, और वहां से थाने के बाहर बिना किसी निगरानी के छोड़ दिया गया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर चला गया।

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही खा लिया जहर…….

सुबह जब उसे पता चला कि अंबिकापुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने बिलासपुर पहुंच चुकी है, तो वह तनाव में आ गया और जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुकेश ने स्वेच्छा से सरेंडर किया था, फिर भी प्रशासन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों के मुताबिक मुकेश ने साफ कहा था कि अंबिकापुर जेल में उसे प्रताड़ित किया जाता है, इसलिए वह वहां वापस नहीं जाना चाहता था।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश…….

पूरा मामला सामने आने के बाद एसएसपी बिलासपुर ने इसे गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित थाना अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी। इस बीच अंबिकापुर पुलिस को भी कैदी के सरेंडर की सूचना दे दी गई है, और उसकी हालत स्थिर होते ही उसे अंबिकापुर ले जाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...