ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अफेयर के शक में पति ने पत्नी का काटा गला, 6 महीने पहले की थी लव-मैरिज, जब मैने संबंध नहीं बनाए तो कैसे हुई प्रेगनेंट..उठा था विवाद…….

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। मृतका का नाम संगीता निषाद (22) और आरोपी पति का नाम संजू निषाद (21) है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अफेयर का शक था। गर्भवती होने पर उसने बच्चा अपना न मानते हुए पत्नी की हत्या कर दी।  जानकारी के मुताबिक, 2024 की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर दोनों की पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ी तो रिश्ता नजदीकी में बदल गया और दोनों ने शादी का फैसला किया। इस बीच संगीता प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन दवाइयों से गर्भपात करवाना पड़ा। इसके बावजूद संगीता शादी पर अड़ी रही और दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के कुछ महीनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन 6 महीने बाद संगीता फिर गर्भवती हो गई। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो संजू ने पत्नी पर शक करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि शादी के बाद उसने संबंध नहीं बनाए, फिर गर्भ कैसे ठहर गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। इसी विवाद के चलते 18 अगस्त की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में संजू ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

नदी किनारे मिला शव, आरोपी गिरफ्तार…..

20 अगस्त को महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी कि 26 अगस्त को बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में नदी किनारे बोरे में महिला का शव मिला। पहचान होने पर केस भाटापारा पुलिस को सौंपा गया। कॉल डिटेल्स, परिजनों से पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति संजू को हिरासत में लिया। पूछताछ में पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!