ChhattisgarhRaftaar News Cg

लत है कि छूटती नहीं…निलंबन के बाद भी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया हेडमास्टर, स्प्राइट की बोतल में छिपाकर लाया था शराब, भाजपा मंडल अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली पोल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। बालोद जिले के ग्राम चिपरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि हेडमास्टर ने शराब को स्प्राइट की बोतल में छिपाकर लाया था, ताकि किसी को शक न हो। मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष स्कूल निरीक्षण पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ। पास जाकर देखा गया तो सरजूराम ठाकुर शराब सेवन करते पाए गए। यह पहला मौका नहीं है जब वे इस तरह की हरकत करते पकड़े गए हों। इससे पहले भी वे स्कूल में शराब पीते हुए पाए जा चुके हैं, जिस पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। हालांकि विभाग द्वारा उन्हें दोबारा बहाल कर दिया गया था, जो अब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बीईओ से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे शिक्षक को स्कूल में रखने से बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि जब शिक्षक ही इस तरह की लापरवाह और शर्मनाक हरकतें करेंगे, तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त!