BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चरित्र शंका में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…इलाज के बाद लौटा था घर, दोबारा बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के चकरभाठा क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक युवक की जान ले ली गई। नंद किशोर वैष्णव नामक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे गंभीर चोटें लगने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह सनसनीखेज वारदात 18 जून 2025 की रात करीब 8 बजे की है। नंद किशोर वैष्णव उम्र 38 वर्ष निवासी मुंगेली, चकरभाठा कैम्प स्थित अनुराग गली, गोलू ऑटो पार्ट्स के पास पहुंचा था, तभी शैलेंद्र सेंगर, गजेंद्र सेंगर और गौकरण गेंदले ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार मृतक की आरोपी गौकरण गेंदले की पत्नी से पूर्व पहचान थी, जिस पर चरित्र शंका के चलते गौकरण ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर नंद किशोर की हाथ, मुक्के, लात और लकड़ी के बत्ते से पिटाई कर दी। घटना के बाद डायल-112 की मदद से घायल को तत्काल बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। लेकिन रात 12:30 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने मारपीट की बात स्वीकार की। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. शैलेंद्र सेंगर पिता राधेलाल सेंगर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7, चकरभाठा.

02. गजेंद्र सेंगर पिता राधेलाल सेंगर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7, चकरभाठा.

03. गौकरण गेंदले पिता सुखीराम गेंदले उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गुमा, थाना बिल्हा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...