ChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी; भोजन बना ज़हर…कुंदरू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सिम्स में भर्ती, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर के भिलाई गांव में फूड पॉइजनिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की रात एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के मुखिया फूलचंद ने बताया कि रात करीब 9 बजे सभी ने घर पर बनी कुंदरू की सब्जी के साथ भोजन किया था। रात बीतते-बीतते तड़के करीब 4 बजे एक-एक कर सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते चार वयस्कों और दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल संजीवनी 108 एम्बुलेंस की सहायता ली और सभी को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। सभी मरीजों को अलग-अलग वार्ड में भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सकीय निगरानी लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुंदरू की सब्जी को ही विषाक्तता का कारण माना जा रहा है, हालांकि लैब रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विशेषकर बरसात के मौसम में भोजन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें, बासी भोजन और संदिग्ध सब्जियों से परहेज करें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह……

डॉक्टरों का कहना है कि बरसात के मौसम में खाद्य सामग्री जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में खाना बनाते और खाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। दूषित भोजन से फूड पॉइजनिंग, डायरिया, उल्टी-दस्त जैसे संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। बेहतर होगा कि ताजे और अच्छी तरह पकाए गए भोजन का ही सेवन करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...