ChhattisgarhRaftaar News Cg

सावधान इंडिया; सेक्सटॉर्शन से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में शव..अश्लील वीडियो कॉल कर किया जा रहा था ब्लैकमेल..खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र से सेक्सटॉर्शन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन घटना की हर एंगल से जांच जारी है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जो वैशाली नगर का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सन्नी को बीते कुछ दिनों से कुछ अज्ञात लोग अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल कर रहे थे। उनसे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक ने ब्लैकमेलरों को फोन-पे के माध्यम से 2 हजार रुपये ट्रांसफर भी किए थे। बावजूद इसके उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद वैशाली नगर पुलिस ने सन्नी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...