BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान– बस्तर में धर्मांतरण का सबसे बड़ा खतरा, छत्तीसगढ़ में निकालेंगे पदयात्रा, जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे अधिक धर्मांतरण का खतरा बस्तर क्षेत्र में है। इसी को देखते हुए वह छत्तीसगढ़ में विशेष पदयात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि जशपुर में एशिया के सबसे बड़े चर्च के सामने वे कथा का आयोजन करेंगे। पंडित शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक है, यह प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को अब हथियार छोड़कर भारत की मूलधारा में लौट आना चाहिए। भारत को भारत रहने दें और विदेशी ताकतों से मिलकर नहीं, बल्कि उनके खिलाफ लड़ने के लिए देश की परंपरा से जुड़ें। पंडित शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। संतों का कमंडल अब बागेश्वर धाम से निकलेगा और पूरे देश में धर्म रक्षा के लिए यात्रा करेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!