ChhattisgarhRaftaar News Cg

जोगी मूर्ति विवाद: रात में हटाई गई पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा, लोगों में भारी आक्रोश!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाए जाने को लेकर गौरेला में भारी विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, ज्योतिपुर चौक पर स्थापित स्व. जोगी की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा चोरी-छिपे हटा दिया गया। घटना की जानकारी ना तो नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को थी और ना ही प्रतिमा स्थापना से जुड़े किसी ठेकेदार को। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। वार्ड पार्षद नीलेश साहू ने घटना को “घिनौना कृत्य” बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान का अपमान है और शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर प्रतिमा को पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने बताया कि मूर्ति को हटाकर एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बीच गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली गई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...