BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; “मोर दुआर, साय सरकार” का तूफानी आगाज़!..गांव-गांव पहुंच रहे नेता, कच्चे घरों को मिलेगा पक्का हक, 30 अप्रैल तक चलेगा सर्वे का बड़ा मिशन– हर जरूरतमंद को मिलेगा अपना आशियाना, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की धरती पर एक बार फिर सरकारी अभियान की धमक सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खास पहल पर ‘मोर दुआर-साय सरकार’ महाभियान ने जोरदार एंट्री ली है। इस 15 दिवसीय महाअभियान के तहत जिले के हर उस परिवार की पहचान की जा रही है, जिसके सिर पर अब तक पक्की छत नहीं है। गुरुवार को बिलासपुर जिले के चार ब्लॉकों में विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने खुद हितग्राहियों के घर पहुंचकर सर्वे का बिगुल बजाया। गांवों में जब नेताओं का काफिला पहुँचा तो ग्रामीणों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।

मिशन 2.0– पक्के मकान की ओर हर कदम……

यह महाभियान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2.0 के तहत चलाया जा रहा है। तीन चरणों में चलने वाले इस सर्वे अभियान की टाइमलाइन इस प्रकार है….

01. 15–19 अप्रैल: जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तैयारी,

02. 20–28 अप्रैल: गांव-गांव में ग्राम सभाएं और डोर टू डोर सर्वे,

03. 29–30 अप्रैल: सर्वे की पुष्टि, ग्राम सभा से मंजूरी और अंतिम रिपोर्ट।

फुल गियर में सरकार– अब कोई नहीं रहेगा बेघर!

सरकार का मकसद है कि एक भी परिवार ऐसा न बचे जिसे आवास योजना का लाभ न मिला हो। इस बार हर दरवाज़े तक सरकार खुद दस्तक दे रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह... सीपत; चाकू अड़ाकर युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त! बिलासपुर; बीड़ी पीते समय बिगड़ा संतुलन: कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत...कोटा थाना क्षेत्र के... बिलासपुर; शादी की खुशियां मातम में बदलीं: एक की मौत...दूसरा गंभीर, दहेज में टीवी खरीदने जा रहे स्कूट... बिलासपुर; राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरण जल्द निपटाने ...