ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

महंगाई से लेकर धान खरीदी तक बैज ने सरकार को घेरा : बोले- पटवारियों की हड़ताल तत्काल खत्म कराए सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महंगाई, आगामी धान खरीदी, पटवारियों की हड़ताल और कौशल्या माता धाम समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल को लेकर उन्होंने सरकार से तत्काल बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की।

महंगाई को लेकर सरकार पर हमला

दीपक बैज ने कहा कि चावल, दाल और अन्य राशन सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल और यात्री बस किराए में वृद्धि को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। बैज ने आरोप लगाया कि एक तरफ महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई और बढ़े हुए किराए के जरिए आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

पटवारी हड़ताल से किसानों को नुकसान की आशंका

नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को पटवारियों से तत्काल बातचीत कर हड़ताल खत्म कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। बैज ने आरोप लगाया कि पिछले धान खरीदी सीजन में भी ऐसी स्थिति के कारण कई किसानों को परेशानी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी हड़ताल लंबी चली तो धान बेचने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

कौशल्या माता धाम की प्रतिमा को लेकर सवाल

बैज ने कौशल्या माता धाम में भगवान राम की नई प्रतिमा अब तक स्थापित नहीं किए जाने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान प्रतिमा बदलने का निर्णय लिया गया था और नई प्रतिमा भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने सरकार से पूछा कि प्रतिमा तैयार होने के बावजूद इसे अब तक स्थापित क्यों नहीं किया गया। बैज ने भाजपा पर भगवान राम और गौ माता के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

विभाग का नाम बदलने का किया विरोध

आदिवासी विभाग का नाम बदलकर जनजाति विभाग किए जाने के मुद्दे पर भी दीपक बैज ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के हितों से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का विरोध करेगी और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महंगाई से लेकर धान खरीदी तक बैज ने सरकार को घेरा : बोले- पटवारियों की हड़ताल तत्काल खत्म कराए सरकार हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार सख्त : मंत्री नेताम ने दिए जांच के निर्देश, अनुदान भु... बाढ़ से तबाही के बाद किसानों का फूटा गुस्सा : हजारों की रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, मुआवजे की मांग तेज प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची महिला, बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र : गेट पर जन्मे बच्चे की हुई मौत, स्... नाबालिग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : 17 साल 6 महीने की नाबालिग की ‘सहमति’ भी मान्य नहीं, दुष्कर्म दो... पुलिस की नाक के नीचे से बंदी फरार : 2 जवानों की निगरानी में रफूचक्कर हुआ नशीली टैबलेट तस्करी का आरोप... 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक : धान खरीदी पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई प्रस्तावों पर लगेगी म... 11 लाख के लेन-देन पर CAF जवान का अपहरण : बंधक बनाकर पीटा, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए साइन, दो गिरफ्ता... बिलासपुर के ‘सौराष्ट्र’ प्रोजेक्ट पर CGRERA का बड़ा एक्शन : विकास अनुमति रद्द होते ही RERA रजिस्ट्रे... NIA अफसर बनकर महिला से ठगी : डिजिटल अरेस्ट कर 5 दिन तक डराया, 7 लाख रुपये किए पार